Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर।भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में राष्ट्रभक्ति की भावना देखते ही बन रही थीlस्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रांगण से भव्य प्रभात फेरी के साथ हुई। विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकगण के सहयोग से प्रभात फेरी को उत्साहपूर्वक विद्यालय प्रांगण से रेहरा बाजार के लिए रवाना किया गया।प्रभात फेरी में बच्चे हाथों में तिरंगा ध्वज लिए हुए देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “जय हिंद” जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। बच्चों की अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता ने सभी का मन मोह लिया।
“इसके पश्चात प्रबंधक डॉ रजत वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति एवं नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण के पश्चात वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया।राष्ट्रगान के उपरांत विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “जय हिंद” जैसे देशभक्ति के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष रेहरा बाजार का विद्यालय परिवार की ओर से अत्यंत आत्मीय, सम्मानपूर्ण एवं गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने पुष्पमाला एवं सम्मान के साथ उनका अभिनंदन करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट किया। उनके आगमन से समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान से प्रेरणा लेने तथा अपने जीवन में अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम एवं राष्ट्रप्रेम को अपनाने के लिए प्रेरित किया।प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए शिक्षा के माध्यम से स्वयं को योग्य बनाना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।उनके प्रेरणादायी संबोधन ने छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर अध्यापक, अध्यापिकाएं सहायक राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला, दीपिका मिश्रा,राहुल चौधरी, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला ,अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, दीपक सिंह,गुरु सेवक यादव , अरुण कुमार,रामकुमार वर्मा ,अंकिता शर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा, ,खुशबू वर्मा, आरती गुप्ता, सौम्या सिंह, निशा वर्मा, आकृति चौबे, ऋचा गुप्ता, प्रमिला यादव, मानसी यादव,हरी राम वर्मा , रक्षा राम,अनीता देवी समेत छात्र छात्राएं एवं अभिभावक किसन वर्मा, दिनेश सिंह, नटवर चौधरी, ओंकार, ओपी वर्मा, कौशल विश्वकर्मा, सचिन वर्मा, राजू वर्मा समेत काफी संख्या में गण मान्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.