कन्हैया लाल वर्मा इण्टर कॉलेज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
नया नगर, बलरामपुर। कन्हैया लाल वर्मा इण्टर कॉलेज नया नगर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ । विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर विद्यालय के प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने की, मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गई, ध्वजारोहण होने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें भारत देश की विविध संस्कृति का समावेश देखने को मिला। अधिकतम संख्या में आए श्रोतागण कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण देखकर अत्यंत हर्षोल्लासित हुए, सभी गणमान्य अतिथियों तथा श्रोताओं ने प्रस्तुत कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना की जिससे कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों तथा कार्यक्रम को सिखाने वाले अध्यापक-अध्यापिकाओं का उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य चंद्रभान वर्मा ने आजादी के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया। डॉ रजत वर्मा ने विद्यार्थियों को एकता के सूत्र में पिरोया और एक साथ आगे बढ़ने का मंत्र दिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को देश की आजादी का मतलब बताया और महापुरुषों से सीखने की शिक्षा दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रभान वर्मा ने आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों , श्रोताओं,सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार ज्ञापित किया। उसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यापक, अध्यापिकाएं राम देव वर्मा , पवन मौर्या, मनोज ओझा, अशोक ओझा, बालकरन यादव, प्रेम चंद, सुमन वर्मा,अंजनी,मनीषा , अर्चना,सोनिया सिंह, सौरभ,राधेश्याम ,जगरूप,अंजनी,कुसुम,पारुल,दिव्य तिवारी, महक, मुस्कान,भारती, आया , अनिल समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अभिभावक गण मौजूद रहें।