Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

आगामी त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में त्योहार श्रावण मास,बारावफात, रक्षा बंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 22.08.2026 को थाना को0 उतरौला परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना कोतवाली उतरौला परिसर में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया तथा आगामी त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य जनों से त्योहारों के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने, डीजे मालिक/संचालकों को मानक के अनुरुप आवाज में डीजे बजाने,सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक संदेशों को प्रसारित न करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित मार्गों एवं नियमों का पालन करने तथा एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहेगी।संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यक पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त एवं निगरानी की जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा आगामी सभी त्यौहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने का आश्वासन दिया।बलरामपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि सभी लोग मिल-जुलकर त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.