Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सुपरस्टार जादूगर मिस्टर इंडिया ने जीता लाल बहादुर शास्त्री आदर्श सेवा सम्मान

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

गोंडा,अवध। पूरे अवध क्षेत्र के लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण। अवध की धरती ने एक ऐसा लाल पैदा किया है जिसने अपने जादू के हुनर से न सिर्फ गोंडा, बल्कि पूरे अवध का नाम राष्ट्रीय फलक पर रोशन कर दिया है।हम बात कर रहे हैं अवध के सुपरस्टार, परसपुर-गोंडा के लाल, ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया की, जिन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री जी आदर्श सेवा अवार्ड 2026 पर अपना कब्जा जमा लिया है।अवध के हर जिले में खुशी की लहर -जैसे ही यह खबर सामने आई, गोंडा के साथ-साथ अयोध्या, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर सहित पूरे अवध क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना है कि अवध की माटी तो पहले से ही कला और संस्कृति की जननी रही है, और आज जादूगर मिस्टर इंडिया ने उस परंपरा को आगे बढ़ाया है।
*क्यों मिला यह सम्मान?*
इंडिपेंडेंस इंडिया ऑनर फाउंडेशन, जो भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है, ने अपने प्रमाण पत्र में साफ लिखा है कि – गोंडा, उत्तर प्रदेश के जादूगर मिस्टर इंडिया को यह सम्मान कला और सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज सेवा के लिए दिया जा रहा है।फाउंडेशन ने उनके समर्पण और सेवा भावना पर गर्व व्यक्त किया है।यह सम्मान 22/08/2026 को जारी किया गया है। सम्मान पत्र पर फिट इंडिया, माई गव, नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन और भारत सरकार के लोगो लगे हैं, जो इस अवार्ड की विश्वसनीयता को और बढ़ाते हैं। नीचे लिखा है – सेवा ही संकल्प, समाज ही लक्ष्य।अवध का सुपरस्टार -जादूगर मिस्टर इंडिया सिर्फ एक जादूगर नहीं, बल्कि अवध की शान हैं। परसपुर की छोटी गलियों से निकलकर उन्होंने अपने हुनर से हजारों मंचों पर लोगों का दिल जीता है। उनके शो में जादू के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी होता है।आज अवध का हर व्यक्ति गर्व से कह रहा है – ये अवार्ड गोंडा का नहीं, पूरे अवध का है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.