संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सादुल्लानगर क्षेत्र में सनसनी
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर,बलरामपुर।सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की पहचान गोंडा जिले के सुमेरपुर पल्टीपुर निवासी प्रमोद (28) पुत्र लुटावन के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने युवक को गांव के समीप अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही सादुल्लानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष सादुल्लानगर सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।