नारी सुरक्षा नारी सम्मान मिशन शक्ति का अभियान
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर,बलरामपुर।मिशन शक्ति अभियान 5.2 के तहत किसान बालिका इंटर कॉलेज सादुल्लानगर मे एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम जिसमे महिला आरक्षी राखी रावत,महिला आरक्षी शिवानी यादव, कांस्टेबल आनंद कुमार ने नारी सुरक्षा नारी सम्मान व स्वालंबन हेतु विद्यालय के बालक बालिकाओं को बाल विवाह,पास्को एक्ट व साइबर क्राइम संबंधी अपराध और यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,
1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा,
102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई