Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह आत्महत्या कांड का हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बस्ती

बस्ती। वाल्टरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष स्वर्गीय सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या प्रकरण में बस्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और विजय प्रकाश यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बोलेरो वाहन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर वीडियो कॉल और चैटिंग के माध्यम से ब्लैकमेल कर धन उगाही की जाती थी। जांच में अब तक चार लोगों से लाखों रुपये वसूलने के साक्ष्य मिले हैं। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस का दावा है कि सूर्य प्रकाश सिंह भी इसी प्रताड़ना का शिकार हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.