साइबर ठगी की 20191रूपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गैडास बुजुर्ग,बलरामपुर।थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं संवेदनशील कार्यशैली के परिणामस्वरूप साइबर ठगी के एक प्रकरण में पीड़ित की ₹20191/- ( बीस हजार एक सौ इक्यानबे रुपये) की धनराशि सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस कराई गई।धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित के पिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस की सराहना की तथा पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित द्वारा थाना थाना गैण्डास बुजुर्ग पर साइबर क्राइम पोर्टल के जरिये शिकायत संख्या 33106250065590 प्राप्त हुयी जिसमें शिकायत कर्ता के बिना जानकारी के दिनांक 21.06.2026 को 30576 रु0 खाते सें कट गये थे जिसके बाद आवेदक द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी।शिकायत प्राप्त होने पर थाना गैण्डास बुजुर्ग की साइबर हेल्पडेस्क द्वारा तत्काल तकनीकी जांच प्रारंभ करते हुए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।धनराशि वापसी का विवरण प्रकरण की जांच के दौरान समस्त आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कोर्ट ऑर्डर के अनुपालन में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ₹20191/- की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस की त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।थानाध्यक्ष उप निरीक्षक हरीश सिंह साइबर पुलिस टीम साइबर प्रभारी उप निरीक्षक शुभम कुमार यादव महिला कास्टेबल शैलजा सिंह, कास्टेबल विशाल तिवारी बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील
बलरामपुर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है, तो बिना विलंब साइबर हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करे अथवा साइबर पोर्टल पर शिकायत करें (“www.cybercrime.gov.in” (http://www.cybercrime.gov.in)) पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि को होल्ड कराकर विधिक प्रक्रिया के माध्यम से वापस कराए जाने की संभावना अधिक रहती है।
बलरामपुर पुलिस आपकी सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।