सरकारी पैसे से क्रय किए 228.764 मीट्रिक टन गेहूँ गबन करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक-11-09-2026 को वादी अश्वनी शुक्ला जिला प्रबन्धक पी.सी. यफ. जनपद बलरामपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना कि आज मैं तथा जाँच टीम के सदस्य गोविन्द कुमार उपाध्याय जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बलरामपुर व अजय कुमार मौर्य सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता बलरामपुर तथा देवेन्द्र प्रताप अग्रहरि अपर जिला सहकारी अधिकारी तुलसीपुर बलरामपुर के साथ गेहूँ क्रय केन्द्र बी. पैक्स तुलसीपुर पता नचौरी-नचौरा के गोदाम पर पहुँचकर भौतिक सत्यापन किया गया तो पाया गया कि प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह मौजूद नहीं मिले, उनके द्वारा वर्ष 2026-27 में कुल 420.87 मीट्रिक टन गेहूँ अपने केन्द्र प्रभारी महेन्द्र मणि तिवारी के साथ मिल कर खरीदा गया, जिसमें से 353.759 मीट्रिक टन गेहूँ भारतीय खाद्य निगम में साम्प्रदानित किया गया है तथा 67.111 मीट्रिक टन गेहूँ भारतीय खाद्य निगम में सम्प्रदान करना अवशेष है। संयुक्त टीम की जाँच में पाया गया कि नचौरा-नचौरी गेहूँ क्रय केन्द्र के गोदाम में सम्प्रदान हेतु अवशेष गेहूँ गोदाम की चाभी न मिलने के कारण पूरी तरह से गोदाम का निरीक्षण नहीं हो पाया परन्तु अगल-बगल खिडकियों से देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि क्रय केन्द्र के गोदाम में गेहूँ भण्डारित नहीं है। क्रय केन्द्र प्रभारी महेन्द्र मणि तिवारी तथा प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह द्वारा सरकारी गेहूँ का गबन किया गया। गेहूँ क्रय केन्द्र के प्रवेश द्वार को सील किया गया, बाद कार्यवाही सयुक्त टीम जाँच के क्रम में बी. पैक्स कौवापुर गेहूं क्रय केन्द्र पर पहुँचकर जाँच किया गया तो गेहूँ क्रय केन्द्र के गोदाम में कोई भी गेहूँ अवशेष नहीं पाया गया, जबकि प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह द्वारा वर्ष 2026-27 में कुल गेहूं क्रय 322.600 मीट्रिक टन किया गया, जबकि इनके द्वारा भारतीय खाद्य निगम बलरामपुर में 160.947 मीट्रिक टन साम्प्रदानित किया गया तथा अवशेष गेहूँ 161.653 मीट्रिक टन भौतिक रूप से गोदाम में होना चाहिए था, परन्तु मौके पर स्टाक शून्य पाया गया। इस प्रकार क्रय केन्द्र प्रभारी महेन्द्र मणि तिवारी एवं प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह द्वारा सरकारी पैसे से गेहूँ खरीदा गया तथा 228.764 मीट्रिक टन गेहूँ भारतीय रुपये से निगम में साम्प्रदानित नहीं किया गया। उपरोक्त लोगो द्वारा सरकारी पैसे से गेहूँ खरीद कर गबन किया गया है। प्रति कुन्तल गेहूँ का दर 2605.00 रु० है, इस प्रकार कुल 59,59,302.20/-रु0 (उनसठ लाख उनसठ हजार तीन सौ दो रू० बीस पैसे) का गबन किया गया है। उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना तुलसीपुर पर मु0अ0सं0 126/26 धारा 316(5) बी0एन0एस0 बनाम प्रकाश सिंह प्रभारी सचिव व महेन्द्र मणि तिवारी क्रय केन्द्र प्रभारी पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा उक्त गेहूँ गबन की घटना के सफल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना तुलसीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 124/26 धारा- 316(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त प्रकाश सिंह प्रभारी सचिव पुत्र अज्ञात को सत्यापन टीम उपरोक्त द्वारा थाने पर लाया गया था मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।