क्षेत्राधिकारी उतरौला ने गणेश प्रतिमा पण्डालों का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार,बलरामपुर। भगवान गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पूजा पण्डाल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया गया इस दौरान थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के पूजा पण्डाल पहुँचकर पूजा पण्डालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में व्यवस्थापकों से वार्तालाप किया गया। सभी को पूजा पण्डालों में अग्नि दुर्घटनाओं से रोकथाम हेतु पानी से भरे ड्रम,बाल्टी तथा बालू से भरी बाल्टी आदि की उचित व्यवस्था करनें हेतु बताया गया साथ ही महिलाओं,बच्चों की सुरक्षा व अन्य सुरक्षात्मक दृष्टि से सीसीटीवी लगवानें हेतु बताया गया।क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सभी व्यवस्थापकों से बताया गया कि कार्यक्रम स्थल,पूजा पण्डालों में महिलाओं,बच्चियों का आवागन अधिक रहता है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था हेतु सभी लोग सीसीटीवी अऩिवार्य रूप से लगवायें, सभी पूजा पण्डालों में अपना वालंटियर नियुक्त करें साथ ही जो भी वालंटियर नियुक्त किये जाये वह व्यवहारिक हो तथा किसी भी प्रकार का धूम्रपान आदि न करतें हो ।गणेश प्रतिमा पण्डाल में अच्छे से बिजली के सुरक्षा मानकों की जाँच की जाये, पण्डाल में बिजली के तारों को किसी भी दशा में खुला न छोड़ें ,पंडाल से सटाकर हैलोजन की लाइट न लगायें ,पंड़ाल के निकट किसी प्रकार की आतिशबाजी न करनें व धूम्रपान न करनें हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस दौरान थाना प्रभारी रेहरा बाजार अनिल दीक्षित सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहें ।