जनपद की 28 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक,डाटा इण्ट्री आपरेटर चयन हेतु आवेदन आमंत्रित, 28 सितम्बर तक जमा होंगे आवेदन पत्र
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पंचायतीराज विभाग द्वारा जनपद बलरामपुर की 28 रिक्त ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउन्टेंट-कम-डाटा इण्ट्री आपरेटर के चयन हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है।जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शासनादेश के प्रावधानों एवं ग्राम पंचायतों में वर्तमान ग्राम प्रधान के आरक्षण के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी दिनांक 17 सितम्बर, 2026 से 28 सितम्बर, 2026 तक अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, संबंधित विकास खण्ड कार्यालय अथवा अपनी ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते हैं।निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, डीपीआरओ व ब्लॉक कार्यालयों में प्राप्त आवेदनों को 29 सितम्बर से 09 अक्टूबर तक संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके उपरांत 10 से 16 अक्टूबर के मध्य ग्राम पंचायत स्तर पर मेरिट सूची तैयार कर प्रशासनिक समिति द्वारा अनुमोदित की जाएगी।जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा 17 से 26 अक्टूबर, 2026 तक परीक्षण व संस्तुति के पश्चात 27 से 31 अक्टूबर, 2026 के मध्य चयनित अभ्यर्थियों को ग्राम पंचायत स्तर से नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाएंगे।
रिक्त ग्राम पंचायतों का विवरण।
विकास खण्ड बलरामपुर: दुल्हापुर बल्लीपुर, लुचुईया,विकास खण्ड उतरौला: लालगंज, बरायल, बदलपुर चौखड़िया, मधुपुर, टेढ़वाऐमा विकास खण्ड पचपेड़वा: लखमीनगर, बड़गो विकास खण्ड रेहराबाजार: नेवादा
विकास खण्ड श्रीदत्तगंज: मनियरिया, निरंजनपुर, विश्रामपुर
विकास खण्ड गैसड़ी: रमनगरा, बेनीनगर, गुलरहा अहिरौली, हरनहवासुस्ता, कोईलखा,विकास खण्ड हरैयासतघरवा: धर्मपुर, सुगानगर लहेरी, हरैयासतघरवा, भटपुरवा, शंकरपुर, भरहापारा, सिंहपुर विकास खण्ड तुलसीपुर: नेवाजपुर, सिंगाही, बालापुर,विभागीय अधिकारियों ने पात्र अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र जमा करने की अपील की है।