Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जयकारों से गूंजा पचपेड़वा, धूमधाम से निकली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पचपेड़वा(बलरामपुर)।विश्वकर्मा सेवा समिति संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।शोभायात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष विजय पाल विश्वकर्मा ने किया। मेन रोड स्थित एसबीआई बैंक से भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक प्रतिमा और डीजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। जुड़ीकुईया चौराहा, स्टेशन रोड, नई बाजार समेत नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह (शैलू) रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. बिजेंद्र प्रताप विश्वकर्मा, हनुमान प्रसाद विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा और गैसड़ी ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।समारोह के दौरान धर्मराज विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की महिमा पर प्रकाश डालते हुए समाज की वर्तमान स्थिति और सामाजिक एकजुटता पर चर्चा की। वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में डॉ. रामविलास विश्वकर्मा, विजय बहादुर विश्वकर्मा, अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा, पत्रकार जयप्रकाश विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, नंदलाल, चिनके विश्वकर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, अरुण कुमार, ओम विश्वकर्मा, अमर विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा और एडवोकेट राहुल विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.