Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

तालाब में मिला लापता युवक का शव: मंगलवार शाम से घर से था लापता, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

गोंडा।बुधवार शाम तालाब में एक लापता युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कपूर के लाला पुरवा निवासी रमेश पाल उर्फ बड़कू का शव गांव से रामप्रगास पुरवा जाने वाले मार्ग पर स्थित पानी से भरे तालाब में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र का है।मंगलवार शाम से लापता था युवक परिजनों के अनुसार रमेश पाल मंगलवार शाम करीब आठ बजे घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को तालाब में युवक का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव सूचना मिलते ही करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि युवक मंगलवार देर शाम से घर से लापता था। बुधवार को उसका शव तालाब में मिला है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत तालाब में डूबने से होने की आशंका है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.