Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सीओ उतरौला की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला (बलरामपुर) आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर कोतवाली उतरौला में शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई है। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि त्योहार परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास पूर्वक मनाने में कोई मनाही नहीं है। लेकिन डीजे को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश का पालन कढ़ाई से कराने में कोताही बरती नहीं जायेगी। मूर्ति की उंचाई वाहन सहित 12 फीट ऊंचा ही रखना है। सिर्फ चार साउंड स्पीकर मिलाकर ही रखना है। इसमें कोई छूट नहीं दी जायेगी। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जायेगा। नायब तहसीलदार मिथलेश यादव ने कहा कि पंडाल स्थल में आपातकालीन निकास की समुचित व्यवस्था रखना जरूरी है।प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने कहा कि डीजे संचालक किसी के बहकावे में आकर नियमों का उल्लघंन करेंगे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसलिए हमें बच्चों बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए डीजे बजाना है। त्योहार के दौरान मादक पदार्थों के सेवन से बचें।अवर अभियंता रविन्द्र कुमार पंडाल में बिना कनेक्शन अनुचित तरीके से कनेक्शन ना जोड़े। जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके। अवर अभियंता सुरेश कुमार, जामा मस्जिद इमाम मौलाना अख्तर रजा खान, मोहम्मद अबरार, कृष्ण कुमार यादव, गोपाल चौधरी, नीरज गुप्त समेत पूजा समितियों के पदाधिकारी डीजे संचालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.