Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

लड़की को बुर्का पहनाकर ले जाने की फिराक में था आरोपी,पुलिस ने दबोचा, 3 महीने से था फरार

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

गोंडा। मंगलवार शाम करीब 5 बजे मनकापुर पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके साथ 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोरी को बुर्का पहनाकर गोंडा से बाहर ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।27/28 जून की रात लापता हुई थी किशोरी पुलिस के अनुसार मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी 27 जून की रात घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर 28 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था। परिजनों ने राजू खां पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी और किशोरी की तलाश में जुटी थी।रोडवेज बस स्टेशन पर मौजूद होने की मिली सूचना मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी और किशोरी गोंडा रोडवेज बस स्टेशन पर मौजूद हैं। सूचना पर मनकापुर पुलिस किशोरी के भाई को साथ लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन वहां दोनों नहीं मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी।
बुर्के में मिली किशोरी, भाई ने पहचान लिया पुलिस के मुताबिक रोडवेज बस स्टेशन से करीब 500 मीटर आगे लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर आरोपी राजू खां खड़ा मिला। उसके साथ बुर्का पहने एक नाबालिग लड़की भी थी। किशोरी के भाई ने बुर्का हटाकर लड़की को देखा तो उसकी पहचान अपनी बहन के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी और किशोरी को मौके से बरामद कर लिया। गोंडा से बाहर जाने की तैयारी में था आरोपी पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह किशोरी को लेकर गोंडा से बाहर जाने की फिराक में था और किसी साधन का इंतजार कर रहा था। मनकापुर कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी करीब तीन महीने से फरार चल रहा था। किशोरी को बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बढ़ाई जाएंगी धाराएं पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर था दबाव।किशोरी के लंबे समय तक बरामद न होने और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे। सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर टिप्पणियां सामने आई थीं। पुलिस अधिकारियों की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.