रामलीला मंचनों से गूंजा तुलसीपुर, सपा नेता प्रखर सिंह कलहंस ने किया पूजन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया माता रानी का आशीर्वाद, रामलीला समितियों का बढ़ाया उत्साह
तुलसीपुर, बलरामपुर। शारदीय नवरात्र की नवमी पर तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह स्थापित दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, वहीं विभिन्न गांवों और कस्बों में आयोजित रामलीला मंचनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव प्रखर सिंह कलहंस ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने तुलसीपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में स्थापित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।प्रखर सिंह कलहंस ने ग्राम लौकहवा, बालापुर, लालपुर, बिशुनपुर, मुड़िला, जुंगली डीह, बड़का लौकहवा सहित शिवपुरा बाजार तुलसीपुर में आयोजित रामलीला मंचनों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रामलीला समितियों के पदाधिकारियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक बताया।नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पंडालों में मां के जयकारों और रामलीला स्थलों पर जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। इस दौरान भीमू सिंह, गौरव सिंह, राज, ऋषभ सहित कई लोग मौजूद रहे।