कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर।क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ के पत्र संख्या दिनांकित 24-08-2026 के संदर्भित प्रकरण में आवेदक द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के साथ अपने व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन करने के संबंध में नोडल अधिकारी पासपोर्ट जनपद बलरामपुर के आदेश के क्रम में प्रकरण की जांच उप निरीक्षक हीरालाल द्वारा की गयी तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा कूटरचित दस्तावेज के साथ अपने व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन करते हुए प्रथम पासपोर्ट सं0 G2354884 बनावाया गया तत्पश्चात पूर्व में जारी पासपोर्ट को छिपाकर नया पासपोर्ट बनवाया गया है ।जाँचकर्ता उप निरीक्षक हीरालाल की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0 150/2026 धारा 318(4)/336(3) /338/340(2) BNS व 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम 1967 पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक बृजेश कुमार को सुपुर्द की गयी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह कोतवाली उतरौला के नेतृत्व में आज दिनांक 26.10.2026 को मु0अ0सं0 150/2026 धारा 318(4)/336(3) /338/340(2) BNS व 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम 1967 की विवेचना से पाये गये साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अलीमुद्दीन खान पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम रसूलपुर चमरूपुर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को विवेचक उप निरीक्षक बृजेश कुमार मय हमराह द्वारा गिरफ्तार किया गया । बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय भेजा गया ।