Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

कुवानों नदी के बलुआ घाट के निकट मछली मरने गये 65 वर्षीय व्यक्ति लापता, पुलिस छानबीन में जुटी

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर। विकास खंड रेहरा बाजार के अंतर्गत ग्राम सभा बुधीपुर मजरा बड़की डेबरिया निवासी संतराम पुत्र बृजलाल उम्र 65 वर्ष जो एक प्राइवेट स्कूल में चपरासी का काम करते थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल से छुट्टी लेकर मछली मरने के लिए कुवानों नदी के बलुआ घाट के निकट गये और नदी के पास पहुंचकर उन्होंने अपना कपड़ा निकाल कर नदी के निकट रखकर नदी में कूदकर पार करने लगे और लापता हो गए।उसी बीच कुछ लोगों ने उनके लापता होने की घटना सुनकर उन्हें ढूंढने लगे परंतु पता नहीं लगने पर उनके परिवार के लोगों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लापता के भाई राम कृपाल ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत बहुत पहले हो चुका था वे अकेले रहते थे और उनके पास कोई पुत्र या पुत्री नहीं है। उनकी देख रेख हम सभी लोग करते थे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रेहरा बाजार अनिल कुमार दीक्षित मौके पर अपने पुलिस बल के साथ पहुंचकर देर शाम तक खोजबीन की परंतु लापता व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है।थानाध्यक्ष रेहरा बाजार ने कहा कि जल्द ही खोजबीन की जायेगी। इस मौके पर भारी संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.