Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अवैध बालू खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं खनन निरीक्षक द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में तहसील सदर अंतर्गत ग्राम दुल्हापुर बलीपुर में अवैध बालू खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप केला एवं खनन निरीक्षक हलीम अहमद द्वारा खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई।मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बालू खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व एवं खनन विभाग द्वारा अवैध खनन की रोकथाम के लिए सतत निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.