पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक 29.10.2026 को उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह मय हमराह कास्टेबल सौरभ यादव, के दौरान क्षेत्र भ्रमण मुखबिर की सूचना पर तहसील सदर बलरामपुर के पास से अभियुक्त समीर उर्फ छोटू उर्फ बासुरी पुत्र मोबिन निवासी ग्राम करमहना, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर को एक अदद सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी, के साथ गिरफ्तार किया गया। ई-चालान ऐप के माध्यम से चेसिस नंबर से सर्च करने पर मोटरसाइकिल का पंजीकरण संख्या UP43BC6522 एवं वाहन स्वामी का नाम नीरज गुप्ता निवासी बाबागंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा ज्ञात हुआ। वाहन स्वामी से संपर्क करने तथा थाना धानेपुर से जानकारी करने पर उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में मु0अ0सं0 368/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना धानेपुर जनपद गोण्डा पंजीकृत होना ज्ञात हुआ। अभियुक्त मोटरसाइकिल के स्वामित्व संबंधी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों में चोरी एवं चोरी के माल की बरामदगी से संबंधित अभियोग भी पंजीकृत पाए गए। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेते हुए अभियुक्त को अंतर्गत धारा 317(2)/317(4) बीएनएस में गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0427/2026 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 427/2026 धारा- 317(2)/317(4) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त समीर उर्फ छोटू उर्फ बासुरी पुत्र मोबिन, निवासी ग्राम करमहना, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त समीर उर्फ छोटू उर्फ बासुरी से बरामद अपाचे मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने बाबागंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा से चोरी की थी तथा उसे बेचने की फिराक में था।अभियुक्त के कब्जे से एक अदद सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल तथा नंबर प्लेट नहीं लगी है।