Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

चार दिन बाद झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का शव, नदी में डूबने की आशंका से मचा था हड़कंप

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार, बलरामपुर। रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुधीपुर के मजरा बड़की डेबरिया निवासी करीब 65 वर्षीय संतराम पुत्र बृजलाल का शव चार दिन बाद शुक्रवार को बलुआ घाट स्थित कुआनो नदी के किनारे मंदिर के पास झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, संतराम एक निजी विद्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि बीते मंगलवार को वह विद्यालय से छुट्टी लेकर मछली पकड़ने के लिए कुआनो नदी के बलुआ घाट पहुंचे थे। नदी के किनारे अपने कपड़े उतारकर रखने के बाद वह नदी पार करने के लिए पानी में उतरे, लेकिन इसी दौरान गहरे पानी में डूब गए। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर अनहोनी की आशंका जताई गई।स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर रेहरा बाजार थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद फ्लड पीएसी की टीम ने स्टीमर के जरिए लगातार करीब तीन दिनों तक नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया।आखिरकार चार दिन बाद बलुआ घाट मंदिर के पास झाड़ियों में शव फंसा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।संतराम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चार दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद शव मिलने से गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.