उन्नत किस्म के मत्स्य बीज से बढ़ेगी मत्स्य पालकों की आय
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
मनकापुर,गोण्डा।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. ज्ञान दीप गुप्ता ने बताया कि उन्नत किस्म के मत्स्य बीज के प्रयोग से मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होगी । उन्होंने बताया कि जनपद गोंडा पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में स्थित है । जनपद में काफी संख्या में मत्स्य पालक मत्स्य पालन का कार्य कर रहे हैं । वैज्ञानिक विधि से मत्स्य पालन करने पर मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होगी । मिश्रित मत्स्य पालन तकनीक में भारतीय मेजर कार्प रोहू, कतला,नैन आदि किस्म की मछलियों का प्रयोग किया जाता है । कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर द्वारा मत्स्यपालकों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है तथा उनके प्रक्षेत्र पर प्रदर्शन कराये जाते हैं । कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर द्वारा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के मत्स्य पालन महाविद्यालय से भारतीय मेजर कार्प रोहू, कतला,नैन प्रजाति की अंगुलिकाओं को लाकर प्रगतिशील कृषकों मोहम्मद अजीज, मोहम्मद अनवर अली,दिनेश कुमार सिंह,प्रवीण कुमार सिंह, महेश प्रताप सिंह,मोहम्मद जीशान आदि को मत्स्स पालन प्रदर्शन हेतु प्रदान की गई हैं । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने बताया कि मत्स्य तालाबों के बंधे पर दलहनी फसलों को उगाकर मत्स्य पालक अच्छी है प्राप्त कर सकते हैं और मिट्टी का कटाव भी नहीं होता है ।