Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

रेहराबाजार में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहराबाजार (बलरामपुर)। जनपद में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का रेहराबाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान पूरे बाजार में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।स्वागत समारोह में भाजयुमो के निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह का भी जोरदार अभिनंदन किया गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने क्रेन की मदद से राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को 151 किलोग्राम की विशाल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं जेसीबी मशीनों और छात्राओं द्वारा पुष्पवर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा। ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि को फरसा एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : हरीश द्विवेदी

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर ही पार्टी आज देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वैभव सिंह

भाजयुमो के निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ें और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने भव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं एवं ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।सादुल्लानगर मंडल के कार्यकर्ताओं की रही उल्लेखनीय उपस्थिति।स्वागत समारोह में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता, मंडल महामंत्री राधेश्याम गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपचंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, गौरा विधानसभा प्रभारी रमेश चंद तिवारी, गौरव सिंह, राजा बाबू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गुड़िया वर्मा, रामकरन मिश्र, सानू सिंह, समीर सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, अवनीश सिंह, अनिल वर्मा, रामराज गुप्ता, अतुल कुमार उपाध्याय, भाजयुमो जिला मंत्री सुमित सिंह, जयप्रकाश मिश्रा एवं विमलेन्द्र विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर सादुल्लानगर मंडल से मंडल महामंत्री राधेश्याम गुप्ता ने बताया की काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए और अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया।कार्यक्रम के अंत में आयोजक ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.