अक्खड़ समाजवादी थे राजनारायण -चंद्रभूषण सिंह यादव
रिपोर्ट – ब्यूरो
रामपुर।वोट और कोर्ट से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पराजित करने वाले राजनारायण को अक्खड़ समाजवादी बताते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मिनिस्टर राजनारायण की जयंती आयोजित जन्म जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए कहा कि राजनारायण ने पद और सत्ता के इतर सदैव विचारधारा को अहमियत दिया और जरूरत पड़ी तो जनता पार्टी और आरएसएस की दोहरी सदस्यता के विरुद्ध आंदोलित हो विचारों के लिए 1977 की बनी- बनाई जनता पार्टी की सरकार को ढाह दिया।सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि मैंने 1986 में उस सोशलिस्ट पार्टी की पाठशाला में राजनीति का ककहरा सीखा जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनारायण थे जिन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दलित प्रवेश से लेकर रानी विक्टोरिया की मूर्ति को गुलामी का प्रतीक बताते हुए उखाड़ फेंकने में डंडे और जेल की सी भुगती थी। पिछड़ों के आरक्षण और धर्मनिरपेक्षता के प्रमुख हिमायती राजनरायण भले ही काशी के जमींदार और भूमिहार समाज में जन्म लिए थे लेकिन उनके जैसा समाजवादी होना शायद नामुमकिन है जिन्हे हम जन्म जयंती पर नमन करते हैं।उक्त असवर पर उपस्थित रामप्यारे यादव, सतेंद्र यादव,बेलभद्र गोंड,राम अशीष यादव, शंकर गोंड,शिव यादव, सुशील कुमार, नारायन प्रसाद, उत्तिम यादव, द्वारिका यादव, शंभू गोंड, रामनयन प्रसाद, अरशद अंसारी आदि ने समाजवादी पुरोधा राजनारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।