Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री का चयन केवल मेरिट पर आधारित – जिला कार्यक्रम अधिकारी

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

चयन के सम्बन्ध में किसी के बहकावे में न आए।

बलरामपुर।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद बलरामपुर के अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर चयन/सीधी भर्ती हेतु प्रचलित अग्रेत्तर चयन प्रक्रिया कार्यवाही को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न किये जाने के दृष्टिगत सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगनबाडी चयन केवल मेरिट पर आधारित है , जोकि अभ्यर्थिनी द्वारा किये गये ऑनलाइन आवेदन,अपलोड किये गये प्रपत्रो के प्रमाणीकरण,सत्यापन में सही पाये जाने के आधार पर किया जायेगा। शासनादेश में निहित प्राविधानो / मानको के तहत अर्ह/ पात्र पाये जाने की दशा में शासनादेशानुसार वरीयता देते हुए मेरिट पर चयन किया जाना है। चयन में वरीयता दिये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण विज्ञप्ति के माध्यम से पूर्व से ही जनसामान्य को सूचित किया जा चुका है। चयन में वरीयता का विवरण – (क) सर्वप्रथम उसी ग्राम सभा/वार्ड (शहरी क्षेत्र में) की निवासिनी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की-(1) विधवा महिला।
(2) विधवा महिला उपलब्ध न होने की दशा में विधिक तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला।
(3 ) विधवा/तलाकशुदा / परित्यक्ता महिला अभ्यर्थिनी न मिलने पर महिलाएं।उपरोक्तानुसार कोई महिला अभ्यर्थिनी न मिलने पर उपरोक्त वरीयता क्रम में ही-
(ख) सर्वप्रथम उसी ग्राम सभा/वार्ड (शहरी क्षेत्र में) की निवासिनी गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवार की-(1) विधवा महिला।
(2) विधवा महिला उपलब्ध न होने की दशा में विधिक तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला।
(3) विधवा/तलाकशुदा / परित्यक्ता महिला अभ्यर्थिनी न मिलने पर महिलाए।
(ग) उसी ग्रामसभा में उपरोक्त किसी भी श्रेणी में अर्ह/पात्र महिला अभ्यर्थिनी उपलब्ध न होने पर सम्बन्धित न्यायपंचायत में से उपरोक्तानुसार ही श्रेणीवार चयन किया जायेगा।उन्होंने जनसामान्य को सचेत करते हुए कहा कि चयन के सम्बन्ध में किसी के बहकावे में न आयें, अन्यथा किसी भी तरह की क्षति होने की दशा में सम्बन्धित अभ्यर्थिनी स्वय जिम्मेदार होगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.