Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

संवाददाता – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के निर्देशन में आज दिनांक 07.03.2025 को वन स्टाफ सेन्टर, संयुक्त अस्पताल बलरामपुर परिसर में शक्ति संवाद- प्रेरणा दायक महिलाओ के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके द्वारा क्षेत्र में सफल महिलाओं को आमंत्रित कर महिला,बालिकाओं से संवाद करवाया जाना था जिसमें वन स्टाफ सेन्टर प्रभारी उप निरीक्षक ममता सिंह यादव द्वारा प्रतिभाग करते हुए उपस्थित महिला,बालिकाओं के साथ संवाद किया गया तथा समान अधिकार, शक्ति और अवसर के संबंध में प्रेरणा दी गयी। लाइव प्रश्नोत्तर कर महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कर वृहद स्तर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 इत्यादि के बारें जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.