Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अयोध्या पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, रामजन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किया दर्शन पूजन

रिपोर्ट -स्कन्द दास अयोध्या धाम

अयोध्या। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रविवार को अपने परिवार के साथ पावन नगरी अयोध्या पहुंचे। इस अवसर पर दोनों ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।हनुमानगढ़ी में दर्शन के दौरान उन्हें वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने पूजा संपन्न कराई। वहीं, कोहली और अनुष्का ने हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी एवं संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दत्त से मुलाकात भी की।पूरे दर्शन कार्यक्रम के दौरान विराट और अनुष्का ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी प्रकार की सार्वजनिक बातचीत से परहेज किया। उनके आगमन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के बीच सब कुछ शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.