Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में दावे-आपत्तियों की स्थिति तथा विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।बैठक में अवगत कराया गया कि दिनांक 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर संबंधित बीएलओ उपस्थित रहेंगे तथा मतदाता संबंधी प्रपत्रों को प्राप्त करेंगे।इस अवसर पर सभी राजनैतिक दलों से अपील की गई कि वे अपने-अपने स्तर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके तथा अब तक छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों से फॉर्म-06 भरवाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य है।इस दौरान समस्त एसडीएम , राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.