Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

वार्षिकोत्सव मे बच्चो ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट – पवन गुप्ता

सादुल्लानगर/बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के रेहरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा देवरिया इनायत मे स्थिति वी पी इंटरनेशनल स्कूल मे वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती का पूजन अर्चन कर किया गया। कार्यक्रम मे बच्चों ने गायत्रीमन्त्र की सामूहिक प्रस्तुति दी एवं सुन्दर सुन्दर गीतों पर मनमोहक झांकी की संगीतमयी प्रस्तुति देकर लोगो का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मे थाना प्रभारी सादुल्लानगर सतेंद्र वर्मा,ब्लॉक प्रमुख गैंडास बुजुर्ग राकेश तिवारी,भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय,परवेज उमर,महंत वीरेंद्र दास सहित भारी संख्या मे लोग उपस्थिति रहे कार्यक्रम मे आये हुए अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। तथा बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की विद्यालय प्रबंधक विकास तिवारी ने आये हुए सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उपस्थिति सभी अतिथिगण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.