होली पर्व के उपरांत गायत्री यज्ञ का किया गया आयोजन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गैंसडी, बलरामपुर।गायत्री परिवार शाखा गैंसडी द्वारा होली पर्व के उपरांत गायत्री यज्ञ का आयोजन नगर पंचायत गैंसडी में स्थित शिव मंदिर के प्रांगड़ में किया गया। यज्ञीय कर्मकाण्ड का शुभारंभ तुलसीपुर गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिवराजक श्रीराम भारती गोस्वामी ने गायत्री मंत्र से किया। मुख्य याजक के रूप में पन्नालाल जायसवाल और तारावती जायसवाल दंपत्ति ने वैदिक मंत्रों गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, नव ग्रह शांति गायत्री मंत्र, शिव गायत्री मंत्र, महाकाल गायत्री मंत्र, रुद्र गायत्री मंत्र, आदि मंत्र के माध्यम से यज्ञ भगवान को भाव भरी आहुतियां समर्पित की। इस गायत्री यज्ञ में चिरंजीव गीतांशु जायसवाल का मुंडन संस्कार भी वैदिक मंत्रों के माध्यम से पूरे विधि विधान से सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के ब्लॉक संयोजक राधे गोविंद गुप्ता, अजय सैनी, संदीप जायसवाल, मंजू जायसवाल, गायत्री देवी, अंशु जायसवाल, मुस्कान, तारावती , जायसवाल, श्रद्धा, प्रज्ञा, निष्ठा, संगीता, अवधेश, विजय लोहिया, ऊषा यादव, लक्ष्मी जायसवाल, भानु गुप्ता, पन्नालाल , तारावती, सुमन, छबि, सत्यम जायसवाल, गंगाराम, समेत काफी लोगों ने यज्ञ भगवान को भाव भरी आहुतियां समर्पित की।