पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे अयोध्या, भाजपाईयों ने किया स्वागत
रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम
अयोध्या। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे, जहां सहादतगंज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में उन्हें इक्यावन किलो की माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि रामनगरी आज देश और दुनिया में अपनी नई पहचान स्थापित कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से यहां विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ ही शहर का स्वरूप लगातार बदल रहा है। आने वाले समय में अयोध्या धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से भी देश के प्रमुख शहरों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगी।स्वागत करने वालों में विजयंत जायसवाल, दिवाकर सिंह, बृजेन्द्र सिंह पार्षद, तेजेंद्र पाल सिंह, प्रवीण प्रताप सिंह, अरविंद सिंह गोलू, दिलीप सिंह, सुरेंद्र यादव, अखिल प्रताप निषाद, अक्षत श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।