हसीब खान के बेटे को बदनाम करने की साजिश में एक अहम मोड़ आरोपी महिला गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर।उतरौला विधानसभा से पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हसीब खान के नाबालिक बेटे के मामले में एक अहम मोड़ आ गया है । जिसमें हनी ट्रैप गिरोह चलाने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में अभी कई लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जो की कुछ फेसबुकिया और तथाकथित पत्रकार भी शामिल हो सकते है। पूर्व प्रत्याशी हसीब खान के नाबालिक बेटे के मामले में जिसमें नाबालिक बेटे को भगा कर ले जाने वाली महिला और पुलिस ने जिस महिला पर जांच के बाद बताया जा रहा है दुष्कर्म, पास्को और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था । जिसके बाद यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने अपने बचाव में नाबालिक किशोर सहित एक पत्रकार व अन्य दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप की फर्जी तहरीर दी थी जो पुलिस कि अगर सूत्रों की मानें तो जांच में गलत पाई गई । 25 लाख की रंगदारी मांगते हुए कई लोग कमरे में भी कैद होने की बात कही जा रही है। ऐसे में थाना ठाकुरगंज की पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। थाना ठाकुरगंज में हनी ट्रैप गिरोह चलाने वाली आरोपी महिला की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के सदस्यों में हड़कंप सा मच गया है। इस मामले में बताया जा रहा है ।कि कुछ फेसबुकियों और तथाकथित पत्रकारों पर भी गाज गिर सकती है ।जो महिला के साथ मिलकर फर्जी खबर चलकर हसीब खान को बदनाम करने की कोशिश की साजिश में शामिल है ।बताया जा रहा है कि कई ऐसे लोगों पर पुलिस की कार्यवाही की तलवार लटक रही है । देखिए पुलिस जांच पड़ताल और कार्रवाई में इस गिरोह में शामिल किन-किन लोगों पर कार्रवाई करती है ।यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।