पुलिस टीम ने दुष्कर्म करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
पचपेड़वा, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निवासी थाना पचपेड़वा ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 047/2026 धारा 65(1), 64(2)m, 61(2)ख, 89 बीएनएस व 5L/5(J)(2)/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)v, 3(2)va, 3(1)w(1) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तों जलाल अहमद महतो पुत्र स्व0 कमाल अहमद महतो निवासी ग्राम कोहरगड्डी कोडर मठवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर,डा0 अफजल उर्फ सूफियान पुत्र नजर मोहम्मद उर्फ नूर आलम निवासी ग्राम जुड़ीकुईया थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर,कमलेश कुमार चौरसिया पुत्र विजयपाल चौरसिया निवासी ग्राम नराय़नपुर दाखिला नरायनपुर थुम्हवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को आज दिनांक 21.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।वादिनी निवासिनी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि मै विपक्षी के घर काम करने जाती थी जहा विपक्षी द्वारा वादिनी के साथ दुष्कर्म करना व शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म करना, जिससे वादिनी गर्भवती हो गई तब विपक्षी द्वारा वादिनी को जुड़ीकुईया मे ले जाकर डॉक्टर से मिलकर साठ गांठ कर वादिनी का गर्भपात करा दिया गया था।