Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दो बार जला ट्रांसफार्मर, 20 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली; भीषण गर्मी में लोग बेहाल

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर (बलरामपुर)। क्षेत्र के हाजी इस्माईल डिग्री कॉलेज के पास लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात जल जाने से इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी और भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की धीमी कार्यशैली से नाराज होकर उन्होंने खुद चंदा इकट्ठा कर सोमवार को नया ट्रांसफार्मर मंगवाया और किसी तरह बिजली सप्लाई शुरू कराई। लेकिन सप्लाई चालू होने के कुछ ही देर बाद लाइनमैन भकल्ली उर्फ रामप्रताप द्वारा चलते ट्रांसफार्मर पर डंडा मारने से वह दोबारा जल गया, जिससे क्षेत्र एक बार फिर अंधेरे में डूब गया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जेई और एसडीओ ने स्थिति का जायजा लिया और दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया। हालांकि नया ट्रांसफार्मर लगने के बावजूद 20 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।भीषण गर्मी के बीच बिजली न रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थानीय उपभोक्ताओं जावेद, बनारसी गुप्ता, सादिक अली, मोहम्मद खान, रुखसाना बानो, बब्लू मलिक, धर्मराज, छोटू मिस्त्री, खालिद खान और विशाल गौतम ने विभागीय लापरवाही पर कड़ा रोष जताया।इस बीच क्षेत्रवासियों ने लाइनमैन भकल्ली उर्फ रामप्रताप और जेई संदीप यादव पर वसूली के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.