पुलिस टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
तुलसीपुर, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 22.04.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0049/26 धारा- 137(2), 65(1)/ 64(2)(m)/ 351(3) BNS व धारा 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ नन्दे पुत्र शिकारी निवासी ग्राम बेलीखुर्द थाना तुलसीपुर जिला बलरामपुर को थाना क्षेत्र के पिपरहवा चौराहा से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया।