पुलिस टीम ने चोरी के माल के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 142/2026 धारा- 303(2) BNS थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण रामबरन उर्फ बडकऊ पुत्र जगदम्बा प्रसाद निवासी ग्राम गंगापुर लखना थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर,राम शुक्ला पुत्र अजय शुक्ला निवासी ग्राम काशीराम कालोनी निकट माया होटल अचलापुर थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 15.04.2026 को थाना स्थानीय पर बाला प्रसाद तिवारी पुत्र हरिश्चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम कल्याननगर अमरहवा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र के आधार पर कि विपक्षी रामबरन उर्फ बडकऊ निवासी ग्राम गंगापुर लखना थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा वादी का मोबाइल चुरा ले जाने के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-142/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम रामबरन उर्फ बडकऊ उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।अभियुक्त रामबरन उर्फ बडकऊ ने बताया कि उसने दिनांक 15.04.2026 को वादी बाला प्रसाद तिवारी का मोबाइल बैटरी रिक्शा के टूल बॉक्स से चोरी किया और हरिहरगंज बाजार में राम शुक्ला को 800 रुपये में बेच दिया। अभियुक्त राम शुक्ला ने बताया कि उसने लालच में आकर मोबाइल 800 रुपये में खरीदा तथा पूर्व में एक गैस सिलेण्डर (1000 रुपये) व एक टुल्लू पम्प (1000 रुपये) भी बडकऊ व उसके साथी से खरीदे थे। अभियुक्त रामबरन ने बताया कि गैस सिलेण्डर व टुल्लू पम्प की चोरी की जानकारी उसी को है।