सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा, डीएम-एसएसपी ने दिए निर्देश
रिपोर्ट -ब्यूरो आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम
अयोध्या। आगामी 29 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।बैठक में कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपनी ड्यूटी स्थल पर पूर्व में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लें और सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।