ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट -रुबी सोनी अयोध्या धाम
अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को किया।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए, जबकि अग्निशमन यंत्र 03 अप्रैल 2027 तक वैध मिले। गोदाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी भी मौके पर उपस्थित रहे।इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल, इंद्रकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (एलओ)/नोडल अधिकारी ईवीएम-वीवीपैट तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।