पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रिपोर्ट -रुबी सोनी अयोध्या धाम
अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में पूर्व विधायक बाबू सुरेंद्र प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि सुरेंद्र प्रताप सिंह सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे तथा अपने कार्यकाल में उन्होंने आमजन की सेवा को प्राथमिकता दी। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि उन्होंने सभासद से विधायक तक का सफर तय कर संगठन को मजबूत किया और हमेशा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहे।पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें जमीनी नेता बताते हुए कहा कि वे हर समय जनता के साथ खड़े रहते थे। कार्यक्रम में उनके भतीजे वेद सिंह कमल ने भी उनके जीवन से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं।कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी ने किया। इस मौके पर उग्रसेन मिश्रा, अशोक कनौजिया, उमेश उपाध्याय, जनार्दन मिश्रा, रामनाथ शर्मा, ज्योति श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, शाहिद जमाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।