डीएम की अध्यक्षता में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पर समीक्षा बैठक
रिपोर्ट -ब्यूरो आचार्य स्कंद दास
अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा तथा आईओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी उपस्थित रहे।समीक्षा के दौरान ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता संतोषजनक है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए।
घरेलू एलपीजी के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकतम एक सप्ताह का बैकलॉग ही स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि व्यापक प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को जानकारी दें और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करें। साथ ही गोदामों से सीधे वितरण न करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्यम से ही प्राप्त करें।