बहूभोज कार्यक्रम में नाच गाने को लेकर मारपीट में एक की मौत,14 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, लोहे का पल्टा व लाठी डण्डा आदि बरामद
तुलसीपुर, बलरामपुर।दिनांक 28.04.2026 की रात्रि वादी मोहित पुत्र राजकिशोर निवासी चमरबोझिया तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि वादी का भाई कमलेश(मृतक) पूर्व प्रधान नन्हेलाल के भतीजा रवि की शादी के बहूभोज कार्यक्रम मे खाना खाने गया था वहीं सांरस्कृतिक कार्यक्रम नाच गाने मे हुई कहा सुनी के दौरान विपक्षीगण द्वारा कमलेश पुत्र राजकिशोर (उम्र 27 वर्ष) को पल्टा से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर देना जिसकी इलाज के दौरान हुई मृत्यु हो जाने के सम्बंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा- 191(3),115(2),105,3(5) बीएनएस बनाम 15 नामजद व 05 अज्ञात व्यक्तियो के विरुध्द पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा उक्त घटना का अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व आज दिनांक 29.04.2026 को थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0052/2026 धारा- 191(3),115(2),105,3(5) बीएनएस से संबन्धित 14 नामजद अभियुक्तो को मध्यनगरी रोड नन्हेलाल के आंटा चक्की के पास से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल टूटा हुआ, लोहे का पल्टा तथा लाठी डण्डा आदि बरामद कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।