02 गौवध तस्करी गिरफ्तार,04 गौवंश बरामद
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
पचपेड़वा, बलरामपुर।दिनांक 28.04.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप BR22GC3256 जो कि काले रंग के तिरपाल से ऊपर से ढकी हुयी है, तुलसीपुर से बढ़नी की ओर जा रही है, जिसमें गौवंश तस्करी कर वध करने की नीयत से नेपाल या बिहार की ओर ले जाया जा रहा है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान तुलसीपुर-बढ़नी रोड पर चेकिंग शुरु की गई, तभी उक्त पिकअप तेजी से आते हुये दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो और तेजी से भगाते हुये वहां पर मौजूद आम जनमानस, ठेला दुकानदार व पुलिस कर्मियो के ऊपर जान से मारने की नियत से अपने वाहन को चढ़ाते हुये निकल कर भागने का प्रयास किया गया, जिसका पीछाकर नई बाजार चौराहा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया गया गया। जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 051/2026 धारा 109(1)/324(2) बीएनएस व 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 7 CLA एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा गौवध व गौ तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में दिनांक- 28.04.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 051/2026 धारा 109(1)/324(2) बीएनएस व 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता निवारण अधि0 व धारा 7 CLA एक्ट से संबंधित अभियुक्त मुन्ना कुमार यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम वृन्दावन थाना सेमरा जनपद बेतिया राज्य बिहार,कासिम पुत्र शब्बीर निवासी डिगही थाना ठुठीबारी जनपद महराजगंज को नई बाजार चौराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछने पर उक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा यह बताया गया कि हम लोग गौवंश की तस्करी व गौकशी कर बिहार तथा नेपाल में बेचने के लिये ले जाने हेतु ग्राम डोमनपट्टी थाना खड्डा जिला कुशीनगर उ0प्र0 निवासी सलमान को सप्लाई करते है। सलमान के द्वारा ही पैसा दिया जाता है जानवरों की बिक्री से मिले हुये धन को हम लोग आपस में बांट लेते हैं । आज भी हम लोग गोतस्करी कर बेचने के लिए लिये जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।