Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जनपद में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन के निर्देशन में आज दिनांक 29 अप्रैल, 2026 को वीर विनय चौराहे पर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।इस अभियान के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं आमजन को जागरूक करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की गई।चेकिंग अभियान के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। अभियान के अंतर्गत कुल 77 वाहनों का चालान किया गया।इसके अतिरिक्त गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 03 दोपहिया वाहनों को कोतवाली नगर में निरुद्ध किया गया। वहीं, मानक से अधिक ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करने वाले 04 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। साथ ही दो ओवरलोड वाहनों को भी निरुद्ध किया गया, जिससे सड़क सुरक्षा एवं नियमों के पालन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।इस विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान कुल ₹1,54,000/- की शास्ति अधिरोपित की गई, जो यह दर्शाता है कि नियमों के उल्लंघन के प्रति प्रशासन द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है।यह अभियान अधोहस्ताक्षरी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री बृजेश एवं यातायात प्रभारी उमेश सिंह द्वारा मय हमराही पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से संचालित किया गया।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.