जन्मदिन पर झलका सेवा का संकल्प, राधेश्याम वर्मा के कार्यों से प्रेरित हुआ लोग
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला बलरामपुर।समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाले राधेश्याम वर्मा का जन्मदिन इस बार सामाजिक प्रेरणा के रूप में सामने आया। गांधीनगर अमया स्थित आरएसवी बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर इसे जनउत्सव का रूप दिया।राधेश्याम वर्मा लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय हैं। मुंबई में रहते हुए उन्होंने कैंसर मरीजों और उनके तीमारदारों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्तमान में उतरौला स्थित उनके आरएसवी हॉस्पिटल में हर रविवार को आयोजित मुफ्त ओपीडी शिविर सैकड़ों लोगों के लिए राहत का माध्यम बना हुआ है।कार्यक्रम में नरेंद्र पटवा की अगुवाई में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि राधेश्याम वर्मा ने सेवा को अपना कर्म बना लिया है, जो उन्हें विशिष्ट बनाता है। राजाराम मिश्रा ने उनकी कार्यशैली को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज में नई ऊर्जा भरते हैं। अभिमन्यु भाई साहब ने उनके सामाजिक दायित्वों की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़े रहते हैं, जबकि गजराज वर्मा ने कहा कि ऐसे सेवा भाव वाले लोग समाज को नई दिशा देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाजसेवा की कामना की। आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि जब समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है, तो सकारात्मक परिवर्तन अपने आप दिखाई देने लगता है। इस मौके पर काफी संख्या में गण मान्य लोग मौजूद रहे।