डीएम ने ग्राम बेल्हा में कटान रोधी कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर
समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
बलरामपुर।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा तहसील सदर अंतर्गत ग्राम बेल्हा में संचालित कटान रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोग की जा रही तकनीकी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कटान रोधी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, जिससे वर्षा ऋतु के दौरान संभावित क्षति से प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कार्य की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।