Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर/बलरामपुर।पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले भारी जनादेश और बहुमत से भाजपा मण्डल अध्यक्ष सादुल्लानगर विष्णु प्रताप गुप्ता के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। सादुल्लानगर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आये कार्यकर्ताओ ने पटाखे फोड़े साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और एक दूसरे को जीत की बधाई दी । भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं बल्कि देश के लिए नई दिशा का संकेत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस ऊर्जा को आगे भी बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी को पटकनी देकर भाजपा पर विश्वास किया और पूर्ण बहुमत दिया है ।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता बहरैची प्रसाद गुप्ता, राम बहोर वर्मा, शिवकुमार,आनंद कुमार, राधेश्याम गुप्ता,जग प्रसाद गुप्ता,राम लौटन,नीलेश, राजितराम मौर्या,व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीपचंद जायसवाल गुड्डू श्रीवास्तव सहित भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.