मारपीट एवं धमकी जैसे गंभीर अपराधों के वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
पचपेड़वा, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों,वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ओम प्रकाश चौहान, थाना पचपेड़वा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.05.2026 को थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0 वा0 संख्या 865/26/23 धारा 323, 504, 452, 366, 427, 506 भादवि थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर में सरकार बनाम पप्पू उर्फ तंजीब अहमद पुत्र अब्दुल वाहिद उर्फ मो0 लैस, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम विशुनपुर टनटनवा, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।