Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अपनी बदहाली पर आंसू बहाता डाकघर के पास लगा वाटर कूलर

रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम

गोशाईगंज,अयोध्या! गर्मी का मौसम शुरू है,बावजूद वाटर कूलर की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए पंचायत प्रशासन संजीदा नहीं दिखाई पड़ रहा है!डाकखाना के पास लगे वाटर कूलर मे जहाँ एक टोटी नदारद है,वही अस्पताल में लगा वाटर कूलर पानी ठंडा नहीं कर रहा है!मजेदार बात यह हैँ कि बिगड़े पड़े वाटर कूलर की शिकायत जिम्मेदारानो से हुई,लेकिन नतीजा सिफर रहा!सीएचसी प्रभारी ने बताया कि मामले की शिकायत पंचायत प्रशासन से बीते 23 मई को की गई लेकिन समस्या आज भी जस की तस है,10 दिन बाद भी वाटर कूलर की मरम्मत न होने से यहाँ आने-जाने वाले मरीजों एवं उनके टीमरदारो को ठंडा पानी पीने के लिए तरसना पड़ रहा है और सब कुछ जानने के बाद भी पंचायत प्रशासन आख मुंदे बैठा हैँ!मालूम हो कि गोसाईगंज कस्बे में बिगड़े पड़े वाटर कूलरो की मरम्मत कराने के लिए नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फ़ानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष श्रीमती आरती जयसवाल ने बीते 7 अप्रैल को नगर पंचायत प्रशासन तथा 21 अप्रैल को मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर की थी!सभासद श्रीमती जायसवाल ने आक्रोश ब्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत प्रशासन अगर इसी तरह लापरवाही करता रहा तो जल्द ही मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.