पुलिस टीम ने 02 साइकिल चोर को किया गिरफ्तार,चुराई गई 02 साइकिल बरामद
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
महराजगंज बलरामपुर।वादी सूरज शुक्ला पुत्र राम हिमांचल शुक्ला निवासी निरंजनडीह, कस्बा महराजगंज तराई द्वारा थाना महराजगंज तराई में सूचना दी गई थी कि दिनांक 07.05.2026 को पेट्रोल पम्प के पास खड़ी उनकी साइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। इसके अतिरिक्त कुछ दिन पूर्व सिद्धमान पुत्र राम सागर निवासी गोपालीपुर की साइकिल भी पेट्रोल पम्प से चोरी हुई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज तराई में मु0अ0सं0 51/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12 मई 2026 को थाना महराजगंज तराई पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबन्धित अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त चेते पुत्र महंगू निवासी ग्राम मोतीपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर ( उम्र 30 वर्ष) को ललिया रोड नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 02 साइकिल बरामद की हैं। पुलिस द्वारा दोनों बरामद की गई साइकिलों की पहचान भी की गई। अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।