Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

महराजगंज, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.05.2026 को थाना महराजगंज तराई पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र एवं धारा 82 सीआरपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त नानबाबू पुत्र चन्द्रिका वर्मा निवासी ग्राम भगवानपुर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर, मुकदमा संख्या 758/25/00 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में जारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया।इसी क्रम में अभियुक्त प्रेम नारायण पुत्र चन्द्रिका वर्मा निवासी ग्राम भगवानपुर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर,नानबाबू पुत्र चन्द्रिका वर्मा निवासी ग्राम भगवानपुर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर उम्र करीब 45 वर्ष मुकदमा संख्या 1275/16/2K धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र एवं धारा 82 सीआरपीसी के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्तों को उनके घर ग्राम भगवानपुर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.